हाथ धुलाई व स्वच्छता की दी जानकारी
लालसोट| कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
लालसोट | वार्ड 17 में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण, अन्नप्राशन, किशोरी बालिका जागरूकता व हाथ धुलाई स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड की महिलाएं, बच्चे व किशोरियों ने भाग लिया।
सभी को हाथ धुलाई व स्वच्छता के बारे में बताया गया। बढ़ती महामारी कोरोना वायरस की भी जानकारी व बचाव के बारे में महिला पर्यवेक्षक कमला मीणा द्वारा बताया गया। किशोरियों को शारीरिक स्वच्छता की जानकारी कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी शर्मा द्वारा दी गई। इस अवसर पर सहायिका उमा देवी, अनीता सैनी , सीता, तुलसा, काली, सुमन, सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।