पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bandikui News Rajasthan News International Gujjar Day Celebrations On 22nd Discussed In Detail In The Society Meeting

अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस समारोह 22 को, समाज की बैठक में विस्तार से चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवनारायण मंदिर आभानेरी पर शनिवार को गुर्जर समाज के पंच पटेलों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनफूल पटेल की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में अचलपुरा निहालपुरा में 22 मार्च को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस समारोह को लेकर चर्चा की गई। समारोह में राजस्थान सहित अन्य राज्यों से सम्मानित व्यक्तियों को बुलाया गया है। प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के समाज के प्रतिनिधियों को आंमत्रित किया गया है। कार्यक्रम में कवियों व गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में बसवा तहसील से भी अधिक से अधिक समाज के व्यक्तियों को पहुंचने का आग्रह किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामचंद्र खूटला, कन्हैयालाल छावड़ी, तहसील अध्यक्ष विजयसिंह बैंसला, श्रवण सूबेदार, एडवोकेट मोतीलाल माल, लक्ष्मण फौजी, मानसिंह बुर्जा, आभानेरी देवनारायण मंदिर कमेटी अध्यक्ष व पूर्व सरपंच रामसिंह महाणा, तहसील अध्यक्ष मानसिंह करीरिया, प्रहलाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामधन छावड़ी, गिर्राज बैंसला, सियाराम दुब्बी, विजय सिंह मानोता, हीरालाल नेता, जयसिंह बासडा, रघुवीर सोडाला, अमरसिंह महाणा, मुकेश माल, सुमेर सिंह, मानसिंह, लालाराम सहित अन्य मौजूद थे।

बांदीकुई ग्रामीण| आभानेरी में गुर्जर समाज की बैठक में मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...