पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Jana Jagran Leaves From Rath Collectorate Against Child Abuse

बाल शोषण के खिलाफ जन जागरण रथ कलेक्ट्रेट से रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधन में बाल तस्करी, बल मजदूरी व बाल शोषण के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत बुधवार को जागरूकता रथ को कलेक्ट्रेट से रवाना किया गया। कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी, एसपी प्रहलादसिंह कृष्णिया ने झंडी दिखाकर रथ को गांवों के लिए रवाना किया। राजस्थान मुक्तिकरण टीम लीडर अरविंद कुमार व वाॅलेंटियर विक्रमसिंह खींची ने बताया कि जन जागरूकता अभियान के तहत रथ कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्टर व एसपी ने बाल तस्करी, बाल मजदूरी व बाल शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे मुक्ति करण अभियान में
सहयोग देने क आह्वान किया। एसपी ने कहा कि मानव तस्करी राेधक यूनिट के प्रभारी व सदस्य भी इस अभियान में
सहयोग करेंगे।

दौसा| बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता के लिए रथ को रवाना करते कलेक्टर व एसपी।
खबरें और भी हैं...