पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Jayanarayan Jodhya Becomes President In Gizgarh Bjp Mandal Election

गीजगढ़ भाजपा मंडल के चुनाव में जयनारायण जोध्या अध्यक्ष बने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा गीजगढ़ मंडल की बैठक प्रभारी पप्पू झूथाहेड़ा की देखरेख तथा कजोड़ सैंकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष पद के लिए 11 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी प्रस्तुत की। इसके बाद सर्वसम्मति से एक कमेटी बनाकर सर्वसम्मति से जयनारायण जोध्या को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

अवाना युवा गुर्जर महासभा प्रदेश सचिव मनोनीत

दौसा ग्रामीण| युवा गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष महावीरसिंह डोई ने निमाली निवासी दौलतसिंह अवाना को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। दौलत अवाना के प्रदेश सचिव बनने पर जिलाध्यक्ष सुभाष माल, उपाध्यक्ष दिनेश अवाना, सहित समाज के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।

खबरें और भी हैं...