पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Jewelry Worth Five Lakh And Cash Stolen By Breaking House Locks

मकान के ताले तोड़कर पांच लाख के जेवर व नकदी चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में आगरा रोड पर विवेक विहार कॉलोनी में सोमवार रात को सूने मकान का ताला तोड़कर चोर करीब पांच लाख रुपए के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। चोरी की वारदात रामावतार बैरवा के मकान में हुई। रामावतार बैरवा परिवार सहित होली पर गांव गए थे। सोमवार रात को चोरों ने मकान में तीन कमरों के ताले तोड़ दिए तथा आलमारी में रखे जेवर व 40 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह मकान के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने रामावतार को सूचना दी। इस पर वह मकान पर पहुंचा तो कमरों में सामान बिखरा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची तथा मौका मुआयना किया। रामावतार ने बताया कि चाेरों ने तीन कमरे व एक रसाई का ताला तोड़ दिया तथा कमरों में चार आलमारी के ताले तोड़कर सोने की चार चूड़ी, नथ टीका, अंगूठी, टॉप्स, चांदी की पायजेब, कनकती, चांदी का कड़ा व 40 हजार रुपए चोरी कर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज में
कैद हुआ चोर


रामावतार बैरवा के मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें एक युवक रात 2:13 बजे मकान में घुसते दिख रहा है। वह 2:31 बजे वापस जाते दिख रहा है। वहीं एक युवक गेट के बाहर मोटर साइकिल लेकर खड़ा दिख रहा है।

शहर में बढ़ी वारदातें

शहर में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। 15 दिन में चोरी की यह दूसरी वारदात है। 28 फरवरी को आगरा रोड पर एक मैरिज लॉन में शादी समारोह में से करीब साढ़े तीन लाख रुपए के जेवर व नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। 24 फरवरी को रामनगर कॉलोनी में एक सूने का ताला तोड़कर चोर नकदी, गैस सिलेंडर आदि चोरी कर ले गए। 3 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में सूने मकान से चोर जेवर चोरी कर ले गए थे। 29 जनवरी को सैंथल रोड पर बजरंग नगर में स्थित तत्कालेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़कर चोर दान पात्र में से नकदी चोरी कर ले गए। 20 जनवरी को निधिवन कॉलोनी में एक सूने मकान से चोर जेवर व नकदी चोरी कर ले गए थे। एक के बाद एक वारदात होने के बावजूद पुलिस वारदातों का खुलासा नहीं कर पा रही है।

दौसा| विवेक विहार नगर में चोरी के बाद बिखरा मकान में सामान।

दौसा| विवेक विहार काॅलोनी में मकान में चोरी के लिए गेट फांदकर घुसा युवक सीसीटीवी में कैद हुआ।
खबरें और भी हैं...