- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Khandelwal Society Celebrated Holi Affection Meeting
खंडेलवाल समाज ने मनाया होली स्नेह मिलन समारोह
दौसा| जिला खंडेलवाल सेवा समिति द्वारा फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह विजयवर्गीय लोन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम एवं संत सुंदरदास के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. रतन तिवाड़ी, खंडेलवाल समाज के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार ओमप्रकाश गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, रतन लाल डंगायच का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
लक्की ड्रा के विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए। आजीवन संरक्षक गोपाल अनुज, डाॅ. एस.एन. खंडेलवाल, वैश्य महा सम्मेलन के अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, संरक्षक मुरलीधर खंडेलवाल, ओमप्रकाश महेश्वरा, प्रहलाद महेश्वरा, राजेश माली, मनोज बिंवाल, रामबाबू बड़ाया, राजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश बड़ाया, दिनेश नाटाणी, संतोष महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, महामंत्री अर्चना बड़ाया, संरक्षक सुनीता बिंवाल, मुख्य संरक्षक सुधा बुढ़वारिया, बेबी बुढ़वारिया, नीरज, गीता रावत, रतन बड़गोती आदि मौजूद थे। अध्यक्ष अशोक बिंवाल ने बताया कि 22 मार्च को मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित होगा।
भारत विकास परिषद ने मनाया होली मिलन
दौसा| भारत विकास परिषद का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम मुक्ति बाग में हुआ। कार्यक्रम में फाग गीतों व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर लोग झूम उठे। अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिषद के नए सदस्यों का इस अवसर पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इनमें राधामोहन शर्मा, रामावतार शर्मा, राजेंद्र सिंह, विपिन जैन का सम्मान किया गया। मीडिया प्रभारी संजय पीलवा ने बताया कि परिषद के पाउंडर सदस्य डाॅ. रतन तिवाड़ी को भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष करुणा शर्मा, इंद्रेश जाकड़, सचिव राजेश जटवाड़ा, शंभूदयाल गुप्ता, संरक्षक, डाॅ. एस.पी. शर्मा, डाॅ. के.एस.बोहरा, डाॅ.संतोष वार्ष्णेय, गजानंद गर्ग, संजय पीलवा, नवीन रेला आदि मौजूद थे।