पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baswa News Rajasthan News Legislator Laid The Foundation Stone For A Road Constructed At A Cost Of 85 Lakhs

विधायक ने किया 85 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्रीय विधायक जीआर खटाणा ने ग्राम पंचायत जावली का बाढ में 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र का चंहुमुखी विकास करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है बसवा व बांदीकुई की जनता ने जो मांग रखी हे उसे मैने पूरा करवाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बसवा में जो पानी की समस्या है उसे भी दूर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसवा को पंचायत समिति बनवाया है इससे यहां का विकास दुगनी गति से होगा। आने वाले समय में बसवा में कालेज खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकिशन मीना, बसवा के पूर्व सरपंच छोटेलाल ईटोडा, रामकरण भोपा, गोकुल मीना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्यामसुंदर व्यास सहित अन्य मौजूद थे।

बसवा| जावली का बाढ में बनने वाली सड़क का शिलान्यास करते विधायक जीआर खटाणा।
खबरें और भी हैं...