पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शोभायात्रा में सजी जीवंत झांकियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजीधाम में गुरुवार को श्री सुंदरकांड पाठ मंच के तत्वावधान में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। इसमें भगवान राम सीता हनुमान, राधाकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गई।

शोभायात्रा में हनुमान बगिया के फरूर्बाद से आए संयोजक श्रीकांत दुबे के सान्निध्य में सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया। शोभायात्रा में शामिल सभी भक्त नाचते गाते मंदिर पहुंचे जहां मंच द्वारा बालाजी महाराज को ध्वजा पूजन सामग्री चढ़ाकर मनौती मांगी। इस दौरान पंचमुखी धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सुभाष अवस्थी, नग्गू, आदेश मिश्रा, संदीप चौरसिया, शिवम, जयप्रकाश उकेरी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

हेला ख्याल दंगल समिति की बैठक आज

लालसोट| उपखंड मुख्यालय पर 13 मार्च को नगरपालिका प्रांगण में गणगौर हेला ख्याल दंगल समिति की बैठक आयोजित होगी। जिसमें आय व्यय का ब्यौरा पेश होगा तथा नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।

मेहंदीपुर बालाजी| शोभायात्रा के दौरान सजी आकर्षक झांकी।
खबरें और भी हैं...