पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Lottery Will Be Taken Out Today For Liquor Shops

शराब की दुकानों के लिए आज निकाली जाएगी लॉटरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा| जिले में शराब की दुकानों के लिए 12 मार्च को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा आवेदकों के समक्ष लॉटरी निकाली जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी महेशचंद्र भीमवाल ने बताया कि जिले में शराब की दुकानों के लिए 7 हजार 823 आवेदन आए हैं। इनमें देसी शराब की 112 समूह की 128 दुकानों के लिए 6 हजार 205 व अंग्रेजी शराब की 10 दुकानों के लिए 1 हजार 618 आवेदन आए हैं। इनसे विभाग को 23 करोड़ 46 लाख 90 हजार रुपए राजस्व आय हुई है।

गुर्जर समाज की बैठक आज

दुब्बी| ग्राम निहालपुरा स्थित देवनारायण मन्दिर पर 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को सुबह 11 बजे मंदिर पर गुर्जर समाज की बैठक आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...