- Hindi News
- National
- Mahawa News Rajasthan News Mahawa Community Health Center Becomes A 100 Bed Hospital
महवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना सौ बेड का अस्पताल
महवा| उपखंड मुख्यालय महवा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब 50 से बढ़कर सौ बैड का अस्पताल होगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट मे घोषणा की है। महवा के आसपास के गांवों एव ढाणियों की लगभग 20-25 हजार से ज्यादा लोग निवास करते है। वहीं महवा में 50 हजार की जनसंख्या निवास करती है। जबकि महवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैडों की संख्या 50 ही है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीएम अशोक गहलोत से अस्पताल को 100 बैड का करने की मांग की। जहां अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल बैडो की संख्या 100 हो गई है।