पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahawa News Rajasthan News Married Woman Filed A Case Against 12 Moneylenders

विवाहिता ने 12 सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना अंतर्गत एक विवाहिता ने एक दर्जन से अधिक सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सभी सूदखोर अलग-अलग गांव के बताए गए हैं। जो आठ से दस रूपये प्रति सैकड़ा तक का ब्याज वसूल कर लोगों को कंगाल करने में लगे हुए हैं। थानाधिकारी करण सिंह राठौड़ ने बताया कि शिवानी खंडेलवाल प|ी सुनील खंडेलवाल निवासी महवा ने मामला दर्ज करवाया कि महवा थाना इलाके के एक दर्जन से अधिक सूदखोरों द्वारा उन्हें जबरन पैसे मांग कर परेशान किया जा रहा है। ऐसे में उनका परिवार अब आत्महत्या करने जा रहा है। थाना अधिकारी ने बताया कि विवाहिता ने ज्वाला गर्जर, दिनेश गुर्जर, दीनदयाल गुर्जर, विजय शर्मा, चांद खां, प्रदीप गर्जर, फौजी, मुकेश, रामदयाल, मौलीराम, काइराम, धर्मवीर शर्मा, पन्ना गुर्जर, हंसराम गुर्जर, गौरव फाईनेस, सियाराम मीना, पुष्पेन्द्र जाट, रामजीत सहित लगभग 15 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।

खबरें और भी हैं...