पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांधीजी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सात दिवसीय समारोह को लेकर गुरुवार को सैनी आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसे एसडीएम परसराम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महात्मा गांधी जागरूकता रैली में स्कूली छात्र छात्राओं ने स्लोगन वे नारों के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों वह देश हित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। इससे पूर्व एसडीएम परसराम मीणा ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सीख लेने पर जोर दिया।

इस अवसर पर तहसीलदार मानसिंह आमेरा, सीबीईओ शिवदयाल मीणा. साहब, डीएसपी शंकर लाल मीणा, एबीईओ, टीकाराम पालीवाल प्रिंसिपल लोकेश अवस्थी, संस्था प्रधान जंगल सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्र मौजूद थे। इधर एसडीएम परसराम मीणा ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर 7 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दांडी यात्रा के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली

बांदीकुई| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन को लेकर गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर प्रभात फेरी व सर्वधर्म सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रभात फेरी को एसडीएम पिंकी मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फेरी शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई गुजरी। इस दौरान बीडीओ मोहनसिंह फौजदार, कार्यक्रम संयोजक हनुमान चौधरी, बीईईओ संपतराम मीणा, नगरपालिका जेईएन लाखन सिंह, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सोनी, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण अगावली, राजेंद्र होदायली सहित अन्य मौजूद थे।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए काढ़ा वितरण आज

दौसा ग्रामीण| आयुर्वेद विभाग की और से शुक्रवार को राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय भांडारेज में बालक बालिकाओं को कोरोना वायरस से बचाव के लिए काढा वितरण किया जाएगा। सेवानिवृत तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक वैद्य सुधीर चतुर्वेदी, वैद्य गणपत नारायण शर्मा, वैद्य हरीश शर्मा द्वारा बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

बांदीकुई| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगाठ के अवसर पर प्रभात फेरी को रवाना करती एसडीएम पिंकी मीणा।

महवा| महात्मा गांधी की 150 वी जयंती समारोह को लेकर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम।
खबरें और भी हैं...