- Hindi News
- National
- Balaji Mahendipur News Rajasthan News Minister Of Bhupesh Took Stock Of The Crop Assured The Compensation To The Donors
फसल खराबे का मंत्री भूपेश ने लिया जायजा, अन्नदाताओं को मुआवजे का दिलाया भरोसा
क्षेत्र में गत दिनों तेज अंधड़ बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे का राज्य मंत्री ममता भूपेश ने जायजा लेकर अधिकारियों को खराबे की रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश देते हुए किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री ममता भूपेश गांव चांदेरा, सुरेर, वृहमबाद, करोड़ी, पाडली, मीना सीमला, गुर्जर सीमला, ठीकरिया, नांदरी, उदयपुरा सहित अनेक गांव में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों का जायजा लेने पहुंची। जहां मंत्री ने क्षेत्र में तेज अंधड़, वर्षा व ओलावृष्टि से फसलो में हुये नुकसान की खसरावार गिरदावरी कर फसल खराबे की शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश उपखंड अधिकारी व तहसीलदार सिकराय को निर्देश दिए। इसे लेकर एसडीएम सिकराय हरिताभ कुमार आदित्य ने संबंधित सभी पटवारियों को साथ दिवस में खसरा अनुसार गिरदावरी कर फसल खराबे की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है।
इस दौरान हरिताभ कुमार आदित्य एसडीएम सिकराय, चिरंजी लाल शर्मा तहसीलदार सिकराय, अशोक कुमार मीना सहायक कृषि अधिकारी सिकराय, विनोद गुप्ता नायब तहसीलदार, कृषि पर्यवेक्षक मंगलचंद मीना, चेतन प्रकाश वर्मा, छोटेलाल वैरबा, पटवारी लखन मीना, अनिता मीना, मानसिंह सहित कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी, फसल बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि देवकरण मीना, अखिलेश गुर्जर एवं पूर्व प्रधान लटूरमल सैनी, सिकराय कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मीणा, विशंभर दयाल जैमन, भांडारेज अध्यक्ष हीरालाल सैनी, कमलेश ठीकरिया, माखनलाल मीना सुरेर, रामखिलाड़ी दर्जापुर, सुरेश जोपडा, मिश्रीलाल मीना, रामकेश मीना, चंदन लाल मीना, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेंद्र गुर्जर, पूर्व सरपंच श्री धर्म सिंह गुर्जर, चंचल कसाना, रामहरि करोड़ी, मुकेश ठीकरिया, मेघराम नांदरी, सुरेश सहित अनेक लोग मौजूद थे।
मंत्री ने किसानों को दिलाया उचित मुआवजे का भरोसा
फसल खराबे के जायजा के दौरान मंत्री ममता भूपेश को फसल नुकसान बताते हुए अनेक किसान महिलाओं की आंखें नम हो गई ।
यह देख मंत्री भूपेश ने अन्नदाताओं को भरोसा दिलाया की संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। फसलों में हुए नुकसान का नियमानुसार शीघ्र आंकलन कर रिपोर्ट भिजवाई जाएगी व फसल खरावे का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मंत्री ने मौके पर उपस्थित राजस्व एवं कृषि विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए की फसल खराबे का आंकलन किसानों के साथ फील्ड में जा कर करे एवं साथ दिवस में खराबे की रिपोर्ट जमा कराए ।
दौरान अशोक कुमार मीना सहायक कृषि अधिकारी सिकराय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी। मीना ने बताया की जिन किसानों ने रबी 2019 में अपनी फसलो का बीमा करवाया है वे किसान अपनी फसल खराबे की लिखित में शिकायत बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि या नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय या पंचायत समिति सिकराय स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में घटना के सात दिवस के अंदर अंदर जमा कराए ताकि कमैटी द्वारा फसल खराबे का आंकलन कर नियमानुसार क्लेम की कार्यवाही की जा सके । रबी 2019 हेतु दौसा जिले के लिए एस बी आई जनरल इन्श्योरेंस कम्पनी को अधिकृत किया गया है । कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 18001232310 पर भी फसल खराबे की शिकायत घटना के 72 घंटे में कर सकते है।
ओलों से बर्बाद हुई फसल का मंत्री ने लिया जायजा
पापडदा| महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री ममता भूपेश ने सोमवार को ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों से जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि किसानों को हुए फसलों के नुकसान में यदि गिरदावरी में किसी तरह की समस्या आती है तो सरकार के दरवाजे किसानों के लिए 24घंटे खुले हैं। मंत्री ने क्षेत्र के जयसिंह पुरा, भगलाई, महराज पुरा, चक भगलाई सहित अनेक गांवों का दौरा कर किसानों के हाल जाने। मंत्री ने कहा नुकसान अधिक हुआ है और गिरदावरी में कम अंकित हुआ है तो वे मुझे अवगत कराएं। इस दौरान एसडीएम बृजेंद्र मीणा, तहसीलदार गणराज बडगोती को सही तरीके से गिरदावरी करने के निर्देश दिए। किसान मजदूर कांग्रेस उपाध्यक्ष जुगल आलूदा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल सैनी, प्रहलाद श्यालावास, रामकेश मीणा सहित अनेक लोग थे।
मेहंदीपुर बालाजी|फसल खराबे का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देशित करती राज्य मंत्री ममता भूपेश।