पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक हुड़ला ने अस्पताल की लाइन में लगकर कराया इलाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक ओमप्रकाश हुडला अपने रूटीन चेकअप के लिए महवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महवा में पहुंचे और रोगियों की लाइन में लगकर उपचार कराया। रूटीन चेकअप के दौरान विधायक हुडला को अस्पताल में रोगियों की लाइन में देखते ही लोग उनकी कुशलक्षेम पूछने उनके पास पहुंचे। जहा विधायक हुडला ने लोगों को बताया कि वे अस्पताल में रूटीन चेक के लिए आए हैं। विधायक
हुडला द्वारा आम लोगों की तरह लाइन में लगकर पर्ची कटवाई साथ ही पर्ची कटवाने को लेकर विधायक हुडला ने वहा पर कार्यरत सरकारी कर्मचारी द्वारा अपने परिचित की पर्ची अंदर कमरे में बुलाकर काटने के मामले को डांट लगाई। उन्होंने चेताया कि आम आदमी की तरह ही लाइन में रहकर ही पर्ची कटाए। इसके बाद विधायक हुडला ने लाइन में लगकर ही डॉक्टर्स से अपना इलाज लिया। विधायक द्वारा अस्पताल में रोगियों की लाइन में लगकर इलाज करने की लोगों में चर्चा रही।

खबरें और भी हैं...