पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahawa News Rajasthan News Monthly Meeting Of Municipality Held Drains Will Be Constructed For Drainage Of Waste Water

नगर पालिका की मासिक बैठक आयोजित, गंदे पानी की निकासी के लिए होगा नालों का निर्माण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पालिका कार्यालय में गुरुवार को पालिका चेयरमैन नर्मदा देवी गुर्जर की अध्यक्षता में पार्षदों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशाषी अधिकारी तेजराम मीणा, कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीणा सहित डिप्टी चेयरमैन शीला गुर्जर भी मौजूद रही। बैठक में शहर की सड़क और पेयजल व्यवस्था सहित गंदे पानी की निकासी के लिए योजना तैयार करने पर चर्चा की गई। अधिशाषी अधिकारी तेजराम मीणा ने बताया कि वार्ड पार्षदो की बैठक में गत बैठक की समीक्षा की गई। जिसके बाद मंडावर रोड से बाणगंगा नदी तक बनाए जाने वाले नाले का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही अंबेडकर कॉलोनी में भी नाले का निर्माण करवाए जाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्षदों की अनेक समस्याएं सुनकर उन पर विचार-विमर्श किया गया। वार्ड पार्षदो ने सड़क और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक आयोजित (बांदीकुई ग्रामीण): भाजपा आभानेरी मंडल की बैठक बालाजी मंदिर नांगल झामरवाडा पर आयोजित की गई। बैठक में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में चर्चा की गई। इसके लिए कुल 13 आवेदन आए। मंडल प्रभारी लाखन सिंह पांचोली, अध्यक्ष गोपाल सिंह नांगल, पूर्व अध्यक्ष सुमेर सिंह रलावता, महामंत्री रवि कुमार पालीवाल, मुकेश महावर, सोहन सिंह करीरिया, वीरेद्र सिंह , सुभाष माल, धर्मेद्र बडियाल, मानसिंह सहित अन्य मौजूद थे।

महवा नगर पालिका की बैठक मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि।
खबरें और भी हैं...