पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News More Than 3 Thousand Employees Officers Will Descend Into The Field

3 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी उतरेंगे फील्ड में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस से सीधे लडाई के लिए अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तीन हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी सीधे फील्ड में उतरेंगे, ताकि लोगों को इस वायरस के अटैक से बचाया जा सके। इसके लिए सभी कार्मिकों को 6 बैच बनाकर प्रशिक्षण शनिवार को शुरू कर दिया जाएगा। सीएमएचओ डाॅ. पी.एम. वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण सोमवार को पूर्ण कर लिया जाएगा। तीनों दिन राजकीय अवकाश के बावजूद पूरी मुस्तैदी से कार्यकिया जाएगा।

सभी आशाओं, एएनएम, एलएचवी, स्टाफ नर्स, पीएचएस, एमओआईसी, बीपीएम, बीसीएमओ, नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन दो बैच बनाए गए हैं ताकि जल्द प्रशिक्षण पूरा कर इन्हें फील्ड में उतारा जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का उपचार संभव नहीं है, इसलिए जागरूकता गतिवधियों पर फोकस किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों द्वारा हर गांव, हर ढाणी तक लोगों को कोरोना के लक्षण और बचाव के उपाय बताए जा सकेंगे। हालांकि विभाग सघन संपर्क अभियान के जरिए पहले ही जागरूकता गतिविधियां संचालित कर रहा है साथ ही 65 आरआरटी गठित की हुई हैं। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक और जिला स्तर पर टीमें गठित की हुई हैं। अलग से 15 विभिन्न कमेटियां बनाकर स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। जिला चिकित्सालय और प्रत्येक सीएचसी पर आईसोलेशन वार्ड बनाए हुए हैं और खांसी-जुकाम-बुखार के मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग से कक्ष बना उन्हीं में मरीजों की जांच और उपचार के लिए सभी चिकित्सा अधिकारियों प्रभारियों को निर्देशित किया हुआ है।

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि देंगे प्रशिक्षण

कर्मचारियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि और चिकित्सा विभाग का राज्य स्तर से प्रशिक्षित स्टाफ प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण तीनों दिन ब्लॉक मुख्यालय पर जन सुनवाई केन्द्रों (जेएसके-डीओआईटी) पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया जाएगा। डॉ वर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर संपूर्ण प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव गुप्ता और जिला आशा समन्वयक गणपत चौधरी को सौंपी गई है। ब्लॉक लेवल पर बीसीएमओ, बीपीएम और ब्लॉक आशा फैसीलिटेटर की होगी।

खबरें और भी हैं...