सांसद ने जयपुर कूच का किया आह्वान
दौसा ग्रामीण| राज्य सभा सांसद डा. किरोड़ीलाल मीणा ने क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का दौरा कर ओलावृष्टि व अंधड़ से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। सांसद ने बनियाना, शेरसिंह रजवास, खानवास, शेरसिंह रजवास, मलवास, खानवास सहित एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर किसानों से रूबरू होकर खराब हुई फसलों का जायजा लेकर किसानों को मुवाअाजा के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए जयपुर कूच करने का
आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने किसानों की खराब हुई फसलों का गिरदावरी कराकर उचित मुवायजा दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद डा. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि अन्नदाताओं पर राम ने भी ओलावृष्टि व अंधड़ लाकर फसलों पर कहर बरसाकर तहस नहस कर डाला है। वहीं सरकार भी किसानों के साथ अन्याय कर रही है। चुनाव से पहले सरकार ने किया गया वादा आज तक पूरा नहीं किया है।