- Hindi News
- National
- Balaji Mahendipur News Rajasthan News Mp Government Minister And Mla Prayed In Balaji Court
एमपी सरकार के मंत्री व विधायक ने बालाजी दरबार में टेका मत्था
शनिवार को पुलिस सुरक्षा में राजस्थान के प्रसिद्ध आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री व विधायक ने बालाजी दरबार में मत्था टेककर देश मे सुख समृद्धि व मध्य प्रदेश सरकार पर आए संकट को दूर करने की मनौती मांगी।
जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सकते में आई मध्य प्रदेश सरकार के जयपुर स्थित एक होटल में ठहरे मंत्री विधायकों में से मंत्री सुरेंद्र वघेल व विधायक रजनीश कुमार शनिवार को पुलिस सुरक्षा में मेहंदीपुर बालाजी पहुचे। जहां मंत्री व विधायक ने बालाजी दरबार मे ढोक लगाकर बालाजी महाराज से देश मे सुख शांति समृद्धि व मध्य प्रदेश सरकार पर गहराए संकट के बादलों को टालने की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंत्री व विधायक को बालाजी की महाप्रसादी भेंट की गयी। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायक के मेहंदीपुर पहुंचने को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस नजर आया।
पूरी तरह सीक्रेट रखा गया दौरा
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने से मध्य प्रदेश सरकार पर संकट के बादल गहराने के बाद पिंक सिटी जयपुर बाड़ाबंदी में रह रहे मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायक के शनिवार को आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी आने की सूचना को पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तरह सीक्रेट रखा गया। लेकिन बालाजी मंदिर पर पुलिस सुरक्षा में मंत्री व विधायक के पहुंचने की खबर मिलते ही की हलचल बढते ही लोगों मैं इसकी सुगबुगाहट शुरू हो गई। इस बीच पुलिस प्रशासन, मंत्री व विधायक ने इस पूरे दौरे को सीक्रेट रखते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
मेहंदीपुर बालाजी | मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायक को बालाजी की महाप्रसादी भेंट करते मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी।