- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Mustard And Gram Purchase At Five Centers In The District At Support Price
जिले में पांच केंद्रों पर होगी समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद
जिले में समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच खरीद केंद्र बनाए गए हैं। 18 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। जिले में क्रय-विक्रय सहकारी समिति दौसा, क्रय विक्रय सहकारी समिति बांदीकुई, क्रय विक्रय सहकारी समिति मंडावर, क्रय विक्रय सहकारी समिति लालसोट व ग्राम सेवा सहकारी समिति मंडावरी में सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए खरीद केंद्र बनाए गए हैं। राजफैड द्वारा समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद की जाएगी। समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद के लिए तैयारियां की जा रही है। परिवहन व हैंडलिंग के लिए टैंडर प्रक्रिया की जा रही है। 13 मार्च को टैंडर
खोले जाएंगे।जिले में समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद के लिए 18 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेश किए जा सकेंगे। इसके लिए किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
समर्थन मूल्य पर गेहूं की भी खरीद की जाएगी। इसके लिए जिले में तीन खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिला रसद अधिकारी हितेश कुमार मीणा ने बताया कि क्रय विक्रय सहकारी समिति बांदीकुई, क्रय-विक्रय सहकारी समिति लालसोट व ग्राम सेवा सहकारी समिति लवाण में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए केंद्र बनाए गए हैं। समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। किसान 18 मार्च से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
सहकारी समितियां दौसा के उप रजिस्ट्रार आर. पी. मीणा का कहना है कि समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद के लिए जिले में पांच खरीद केंद्र बनाए गए हैं। 18 मार्च से आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा।