पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News New Mustard Arrives 5000 Katas Arrived In Mandi

नई सरसों की आवक शुरू, मंडी में 5000 कट्‌टे पहुंचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड के मंडावरी ग्राम की अनाज मंडी में 5000 कट्टे नई सरसों की आवक शुरू हो गई है।सरसों की हो रही बंपर आवक से मंडी में चहल-पहल बनी हुई है।

शादी विवाह तथा त्योहारी सीजन होने के कारण किसान फसल कटने के साथ ही पैसों की आवश्यकता को लेकर मंडी में खुले बाजार में सरसों बेचने के लिए ऊंट गाड़ी ,ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य वाहनों में भरकर सरसों लेकर मंडी पहुंच रहा है ।जिसके कारण मंडी की सड़कों पर सरसों के ढेर लगे हुए हैं। मंडी प्रशासन की अनदेखी के कारण मंडावरी मंडी में खुले ऑक्शन पर सरसों की बिकवाली नहीं होने से किसानों को मजबूर होकर लैब टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर सरसों बेचने की मजबूरी बनी हुई है। जबकि सरकार द्वारा किसानों को अपनी उपज का अधिक से अधिक मूल्य मिले इसके लिए खुले ऑक्शन के आधार पर खुली बोली में व्यापारियों द्वारा अधिक से अधिक मूल्य लगाकर उपज खरीदने का प्रावधान बना हुआ है । मगर मंडी समिति प्रशासन द्वारा लैब टेस्टिंग के आधार पर एक तरफा खरीद का सिस्टम लागू कर न केवल सरकार की नीतियों की अनदेखी की जा रही है।

मंडावरी मंडी में जहां सरसों की आवक अधिक होने से सरसों के 3750 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ लालसोट मंडी में साढे 3850 प्रति क्विंटल के भाव बने हुए हैं।जहां लालसोट मंडी में सरसों खरीद के खुले ऑक्शन में तथा लैब टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर दोनों व्यवस्था मंडी प्रशासन द्वारा लागू की हुई है।

मंडी सचिव ममता गुप्ता ने बताया कि प्रावधान दोनों तरह के ही है मगर किसानों को उनकी उपज का अधिक लाभ मिले इसलिए लैब टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर सरसों बेचने का प्रावधान बनाया हुआ है। मंडावरी मंडी में दोनों ही सिस्टम लागू हो इसके लिए व्यापार मंडल से बात कर किसानों के हित के लिए खुले में बोली लगाने का प्रावधान को भी लागू किया जाएगा।किसान जिस व्यवस्था में अपना हित अच्छा समझे उसमें माल बेच सकेगा।

लालसोट| मंडावरी मंडी में नई सरसों के लगे ढेर।
खबरें और भी हैं...