पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News No Need To Be Afraid Of Corona You Just Keep Cleaning

कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, आप बस सफाई रखें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। सीएमएचओ डाॅ. पी.एम. वर्मा के रावत पैलेस में जिले के सभी मेडिकल ऑफिसर्स को कोरोना के प्रति सेंसेटाइज किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की नहीं है, बल्कि सावधानी
बरतने की जरूरत है। आमजन को भी समझाएं कि यदि साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए तो यह वायरस अटैक नहीं
कर सकता।

उन्होंने बताया कि पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों पर बारीक नजर रखी जा रही है। जिले में प्रमुख पर्यटक स्थलों पर भी विभाग की टीमों ने आमजन को सेंसेटाइज किया और कोरोना के लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा आस-पास के सभी होटल्स में भी विभाग की टीमों ने जाकर होटल संचालकों व कर्मचारियों को जागरूक किया कि विदेशी पर्यटकों पर विशेष नजर रखें और यदि किसी में खांसी, जुकाम आदि के लक्षण हों तो तुरंत विभाग को सूचित करें। इसके अलावा नर्सिंग की छात्राओं ने रेलवे स्टेशेन, अस्पताल में आने वाले मरीजों, बस स्टैंड, गांधी सर्किल साथ ही
आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों पर आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक किया।

खबरें और भी हैं...