पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Old Man Dies In Private Hospital Family Uproar

निजी अस्पताल में वृद्धा की मौत, परिजनों का हंगामा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आगरा रोड पर एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह एक वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही बरतने व गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के बेटे ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ उपचार में लापरवाही व गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घूमना निवासी कन्नी देवी मीणा (62) के पथरी होने पर परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार शाम को जिला अस्पताल से कन्नी देवी को रेफर कर दिया। इस पर परिजनों ने कन्नी देवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कन्नी देवी का रविवार को ऑपरेशन होना था। उसके बेटे मुकेश मीणा ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह उसकी मां कन्नी देवी के गलत इंजेक्शन लगा दिया। दस मिनट बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाल श्रीराम मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। इस दौरान परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने व गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कोतवाल ने लोगों से समझाइश की। बाद में मृतका के बेटे मुकेश मीणा ने डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दौसा| वृद्धा की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा करते परिजनों को समझाती पुलिस।
खबरें और भी हैं...