पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Opposition To Increase Welfare Lifetime Membership Fee From 17500 To 1 Lakh Rupees

वेलफेयर अाजीवन सदस्यता शुल्क 17500 से बढ़ाकर 1 लाख रुपए करने का विराेध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अधिवक्ताअाें की नहीं सुनी गई ताे वे अशाेक गहलाेत सरकार के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं। पिछले सप्ताह 7 मार्च काे विधानसभा में अधिवक्ता कल्याण काेष में किए गए संशाेधनाें के विराेध में अधिवक्ता एकजुट हाेने लगे हैं। इस कड़ी में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अवधेश शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार काे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर काे ज्ञापन साैंपा अाैर वेलफेयर की अाजीवन सदस्यता शुल्क 17 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए करने पर अापत्ति दर्ज कराई। अधिवक्ताअाें ने एक स्वर में कहा कि सदस्यता शुल्क बढ़ाना गलत है, जिसे अविलंब वापस लिया जाए। साथ ही न्यायिक कार्याें का बहिष्कार किया गया।

अध्यक्ष अवधेश शर्मा कहना है सरकार ने अाजीवन सदस्यता शुल्क में एक साथ पाैने छह गुना की वृद्धि की है, जाे खासकर युवा अधिवक्ताअाें के अधिकाराें पर कुठाराघात है। अाम अधिवक्ताअाें के लिए वेलफेयर की अाजीवन सदस्यता लेना टेढ़ी खीर हाेगा। एेसे में सरकार काे बढ़ाई गई राशि काे जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए, इससे अधिवक्ताअाें में अाक्राेश काे पनपने से राेका जा सके। अध्यक्ष शर्मा ने दाे टूक शब्दाें में कहा कि जिला अभिभाषक संघ सदस्य शुल्क 1 लाख रुपए करने का घाेर विराेध करता है। दूसरी अाेर वकालतनामें पर वेलफेयर टिकट 25 रुपए की जगह अधिनस्थ न्यायालयाें में 100 रुपए के टिकट करने का भी विराेध करते हैं। इससे न सिर्फ अधिवक्ता, बल्कि लाेगाें पर भी अधिक भार पड़ेगा। साथ ही यह सस्ते व सुलभ न्याय के सिद्धांताें के खिलाफ भी है। अधिवक्ताअाें ने कलेक्टर काे ज्ञापन साैंप 7 मार्च काे विधानसभा में अधिवक्ता कल्याण काेष में किए गए संशाेधनाें काे वापस लेने की मांग जाेरशाेर से उठाई है। ज्ञापन देने वालाें में महासचिव अाशीष शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पुस्तकालध्यक्ष सेडूराम शर्मा, संयुक्त सचिव दीपक शर्मा के साथ अधिवक्ता जितेंद्र सैनी, जितेंद्र तिवाड़ी, मानसिंह पाटाेली, जितेंद्र गंगावत, मुकेश दुबे, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र मुद्दगल, महेंद्र शर्मा, रघुनंदन मीणा, विक्रम डाेई, नाथु गुर्जर, सतीश शर्मा, अभिनंदन गुप्ता, उम्मेद गुर्जर, हाकिम गुर्जर, भुवनेश गंगावत, अतुल नागर, जगजीवन बैरवा, राजेश मीणा, द्वारका मीणा, याेगेंद्र तिवाड़ी व राजकुमार तिवाड़ी अादि थे।

दौसा| अधिवक्ता कल्याण कोष में संशोधन के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते वकील।
खबरें और भी हैं...