- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Organized Ramdhuni Ram Stuti Peace Recitation And Hymns In The Sarvadharma Prayer Meeting
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में रामधुनी, राम स्तुति, शांति पाठ एवं भजनों का किया आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार नेहरू गार्डन से गांधी सर्किल तक दांडी मार्च का आयोजन किया गया तथा गांधी सर्किल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।
एसडीएम पुष्कर कुमार मित्तल ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन शृंखला में दांडी यात्रा की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
नगर परिषद सभापति राजकुमार जायसवाल व जिला संयोजक राजेश उदाला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांधी सर्किल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में प्रातः स्मरामि, राम-धुन जय बोलो सत धामों की, सरस्वती वंदना, इसाई धर्म प्रार्थना, गुरु वंदना, रामधुनी, इस्लाम धर्म प्रार्थना, जैन धर्म प्रार्थना, राम स्तुति, हर देश में तू, भजन, सिख धर्म प्रार्थना एवं शांति पाठ भजन किए गए। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जिला संयोजक राजेश उदाला, विकास अधिकारी दौसा नाहर सिंह मीणा, तहसीलदार सोनल मीणा, लवाण भानुश्री, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजाराम मीणा, जिला सह संयोजक महेंद्र गांगड्या, ब्लॉक संयोजक मोहम्मद आसिफ, साक्षरता कार्यक्रम प्रभारी महेश आचार्य आदि मौजूद थे।
ये होंगे कार्यक्रम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिले में 2 अक्टूबर तक ब्लाॅक स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम पुष्कर कुमार मित्तल ने बताया कि 13 मार्च को सुबह 10 बजे भारतीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बड़ागांव में गांधी भजन, देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन, 17 मार्च को सुबह 10 बजे से गांधी तिराहा सैंथल में नुक्कड़ प्रतियोगिता व राजेश पायलट स्टेडियम दौसा में पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि 18 मार्च को सुबह 10 बजे से स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल खेड़ला में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 19 को सुबह 10 बजे से स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल खेडला में निबंध प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 20 को सुबह 10 बजे से पंचायत समिति सभागार दौसा में भाषण, काव्य, कविता प्रतियोगिता का एवं 23 मार्च को शाम 6 बजे से खादी बाग दौसा में महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता एवं सेमीनार समापन होगा।
दौसा| महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल लोग।
दौसा| महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नगर परिषद से दांडी मार्च को रवाना करते अतिथि।