- Hindi News
- National
- Sikrai News Rajasthan News Other Items Including Furniture Stolen From Kisan Seva Kendra
किसान सेवा केंद्र से फर्नीचर सहित अन्य सामान चोरी
कालवान के कृषि सेवा केंद्र से बीती रात चोर ताला तोड़कर फर्नीचर सहित अन्य सामान चोरी
कर ले गए। कृषि पर्यवेक्षक ने थाने में
चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पर्यवेक्षक मुकेश बैरवा ने मामला दर्ज
कराया कि बुधवार रात चोर ताला तोड़कर कृषि सेवा केंद्र से फर्नीचर, वर्षा मापी यंत्र, पंखा, तोल मशीन सहित अन्य किसानों के उपयोग आने वाले यंत्र चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।