पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikrai News Rajasthan News Patwar Union Submitted Memorandum For Four Point Demands Including Salary Discrepancy

वेतन विसंगति सहित चार सूत्री मांगों के लिए पटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान पटवार संघ उपशाखा सिकराय ने बुधवार को वेतन विसंगति सहित चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। पटवार संघ अध्यक्ष पवनसिंह गुर्जर के नेतृत्व में एसडीएम हरिताभ आदित्य को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2018 में सरकार ने मांगों को लेकर समझौते को दो साल बाद भी लागू नहीं किया है, इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने पूर्व में हुए समझौते को लागू करने, वेतन विसंगति को दूर करने, राजस्व प्रशासनिक तकनीकि प्रकृति के मद्देनजर ग्रेड पे 36 सौ या पे लेवल 10 करने, एसपी योजनांतर्गत 9,18,27 के स्थान पर 7,14,21,28,32 की सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतन का लाभ व पदोन्नति पद का वेतनमान दिए जाने, वर्ष 2019-20 की डीपीसी को शीघ्र लागू करवाते हुए आगामी समय में नियमिति डीपीसी के लिए समयबद्ध कार्यक्रम का आदेश सक्षम स्तर पर जारी करने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो संघ के द्वारा आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान संघ के प्रकाश मीना, लखनलाल मीना, संतोष गुर्जर, पूरणमल सैनी, हनुमान गुर्जर, रामबल मीना, कपिल शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

सिकराय| एसडीएम को ज्ञापन देते पटवारी।
खबरें और भी हैं...