पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News Poets Fiercely Satire On Inflation And Pakistan In The Grand Conference

महामूर्ख सम्मेलन में कवियों ने महंगाई व पाकिस्तान पर जमकर व्यंग किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड मुख्यालय पर धुलंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झरंडा चोक पर आयोजित महामूर्ख सम्मेलन में विभिन्न कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं में देश में फैल रही महंगाई, भय भूख और भ्रष्टाचार तथा नेताओं में आ रहे पतन, महिलाओं पर बढ़ रहे अनाचार, बढ़ता आंतकवाद तथा सीमापार आंतक वाद सहित अनेक मुद्दों को अपनी रचना का आधार बनाया। तथा पाकिस्तान पर जम कर व्यंग वाण चलाए। इस अवसर पर वीर रस के कवि हंसराज चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सेना को दिए जा रहे संबलन पर बोलते हुए कहा कि तुमने भारत की सेना का शक्ति संभल बढ़ा दिया और मिराजों को सीमा के पार उड़ा के दिखा दिया, पर जम कर दाद लूटी।

इसी तरह धारा 370 हटाने पर बोलते हुए कहा कि कश्मीर को नर्क बनाया घाटी के गद्दारों ने, कश्मीर में रहने वाले पाक के उन गद्दारों ने, कश्मीर में दर्द छुपा था 70 और 71 का, कश्मीर पर घाव लगा था धारा 370 का... हम अपनी घाटी में इनके यार नहीं पनपने देंगे हम केसर की क्यारी में गद्दार पनपने नहीं देंगे, हम कलाम के भारत में सद्दाम नहीं पल पनपने देंगे.. पर जम कर दाद लूटी। इसी तरह बाबूलाल सेन ने राजनीति के गिरते चरित्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सियासत करने वालों भारत मां को जख्म देना छोड़ दो ..के माध्यम से चेतावनी दी। इसी तरह लोक कवि श्याम ग्रामीण ,वीर रस के कवि दामोदर टेलर,सोहनपाल मरमिट,,चंद्रपाल कुशवाहा ,राजेंद्र गुप्ता ,गिर्राज साहू , अरुण श्रीवास्तव महेश पाराशर गिर्राज घीया ,राधे श्याम रमेश चंद्र मिश्र, बृजमोहन द्विवेदी, सीताराम अग्रवाल ,जितेंद्र पांखला सहित अनेक कवियों ने अपनी कविता के प्रस्तुति दी । इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक दूसरे के गुलाल लगा कर होली व धुलंडी की शुभकामनाएं दी।

होली का दहन कर बुराई के खिलाफ लड़ने का लिया संकल्प

लालसोट| राजाजी की होली के नाम से विख्यात होलिका का राजोली मोड पर चेयरमैन जगदीश सैनी ने वेदमंत्रों के साथ दहन किया। इस अवसर पर दहन को लेकर लोगों ने बुराई के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेते हुए कहा कि यह पर्व बुराई के खात्मे के रूप कि याद किया जाता है। इस अवसर पर लोगों ने होलिका के दहन से उठी लपटों को देख आने वाले संवत तथा महंगाई के बारे में अनुमान लगाया तथा नई फसल गेंहू की देंगियों की होली में सिकाई कर दाने का स्वाद चखा। मौके पर सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद था। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्रा,रघुनन्दन तिवारी, कैलास साहू, निरंजन शर्मा, रमेश चंद पूर्व पार्षद राजेली, पूर्व पार्षद गणेश सहित लोगों की भारी तादाद में भीड़ मौजूद थी। इसी तरह राहूवास, मंडावरी, रामगढ़ पचवारा, डिडवाना, बिलौना कलां सहित गांवों में भी होलिका का दहन किया। इधर दूसरी तरफ उद्योग मंत्री परसादी लाल मीना, ने लोगों से मिल कर होली की शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...