- Hindi News
- National
- Lalsot News Rajasthan News Police In Search Of Those Who Fight To Fight Musafir By Forming A Group In Chandigarh Train
चंडीगढ़ ट्रेन में ग्रुप बनाकर मुसाफिर से झगड़ा फसाद करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी ट्रेन में शुक्रवार रात चार यात्री एक अन्य युवक से झगड़ा फसाद पर उतारू हाे गए। इतना ही नहीं माेबाइल पर सूचना देकर दाैसा स्टेशन पर 8-10 युवकाें काे अाैर बुला लिया गया, लेकिन अाॅन ड्यूटी पुलिस कर्मियाें की सजगता से प्लेटफार्म पर काेई विवाद नहीं हुअा। झगड़ा फसाद पर उतारू युवकाें में एक का नाम पांचाेली बताया जा रहा, जिसकी साेशल मीडिया के मार्फत पुलिस तलाश करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अाराेपिताें में से एक भी पकड़ में अा गया ताे अन्य भी पकड़ लिए जाएंगे।
इंटरसिटी ट्रेन में झगड़ा जगतपुरा स्टेशन के अास-पास शुरू हुअा। बताया जाता है कि काेच एस-4 में चार युवक ऊपर की सीट पर बैठे थे, जहां नीचे बर्थ पर एक युवती बैठी थी। बैठने के लिए जगह नहीं मिलने से एक युवक वहां पास में खड़ा था। ग्रुप में बैठे चाराें में से एक युवक ने पास खड़े युवक से युवती की अाेर इशारा कर कुछ बाेलने काे कहा, लेकिन उस युवक ने अनसुना कर दिया। इस पर चाराें युवक अकेला समझकर पास खड़े युवक से माथा फाेड़ी पर उतारू हाे गए। उसने समझाने की भी काफी काेशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इतना ही नहीं माेबाइल से काॅल कर 8-10 साथी युवकाें काे दाैसा में बुला लिया, जाे ट्रेन अाने से पहले ही प्लेटफार्म-2 पर पहुंच गए। ट्रेन पहुंचने पर मारपीट के लिए बुलाए युवकाें ने हंगामा करने की काेशिश की, लेकिन ट्रेन से उतरे अाॅन ड्यूटी पुलिस कर्मी काे देखकर बाहर से बुलाए युवक चलते बने। इस दाैरान हंगामे का किसी ने वीडियाे बना लिया, जिसमें कुछ युवक चिल्लाते हुए ट्रेन के गेट की अाेर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कर्मी उस युवक की तलाश कर रही है, जिसने वीडियाे बनाया। इससे झगड़ा फसाद करने वाले युवकाें काे खाेजा जा सके। प्रारंभ स्तर पर पांचाेली नामक एक युवक का नाम अा रहा है, जिसकी शिनाख्त हाे गई ताे अन्य की गिरफ्तारी भी अासान हाेगी। पूरा मामला क्या था, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
किसानों को मुआवजे की मांग
लालसोट | उपखंड क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान से राहत दिलाने के लिए सरकार से किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के महासचिव विष्णु शेखर पुरोहित ने उद्योग मंत्री से कार्रवाई करने की मांग की है।