पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News Public Honors Of 43 Women Working In Outstanding Field

उत्कृष्ट क्षेत्र में कार्य करने वाली 43 महिलाओं का सार्वजनिक सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित महिला शिखर सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्कृष्ट क्षेत्र में कार्य करने वाली 43 महिलाओं को सांसद जसकौर मीना द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश मजबूत होगा। देश के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है या यूं कहो कि समाज की व्यवस्था को बनाए रखने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सामाजिक न्यायिक राजनीति तथा सेवा क्षेत्र में काम करने वाली महत्वपूर्ण महिलाओं के नाम को उल्लेखित करते हुए कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वे उनके आदर्शों को आत्मसात करें तथा समाज व राष्ट्र की मजबूती के लिए काम करें। इस अवसर पर कार्यक्रम में सांसद जसकौर मीना का स्वागत स्काउट कमिश्नर एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली, गाइड कमिश्नर अंजना त्यागी, स्काउट प्रधान पुरुषोत्तम जोशी, स्काउट उपप्रधान रक्षा मिश्रा ने बुके देकर किया।

टॉक शो बना
आकर्षण का केंद्र


कार्यक्रम की विशेषता रही की वार्ताकार मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथि महिला रही। कार्यक्रम की शुरुआत में टॉक शो आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सा न्याय एवं विधिक सेवा शिक्षा कृषि फैशन एंड मॉडलिंग समाज सेवा समाज सेवा राजनीति के विभिन्न माहिरों से प्रश्न पूछे गए। जिनका जवाब महिलाओं ने अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ दिया।

इस अवसर पर न्याय एवं विधिक सेवा पर एडीजे अचला आर्य एवं एसीजेएम प्रियंका पारीक, जैविक कृषि में रूबी पारीक, शिक्षा में दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर सुमन मीना, प्रधानाचार्य अंजना त्यागी, प्रधानाचार्य बेबी तबस्सुम, सामाजिक सेवा में स्काउट उप प्रधान एवं पार्षद रक्षा मिश्रा, पूर्व प्रधान सावित्री सैनी, पूर्व चेयरमैन संतरा सैनी, फैशन एवं मॉडलिंग में अनीता जैन एवं निकिता जांगिड़ से प्रश्न पूछे गए। जिसमें महिलाओं को तुरंत न्याय एवं उनके कानून में दिए गए संवैधानिक अधिकारों के साथ चिकित्सा के विभिन्न बीमारी एवं उनके उपचारों पर साथ ही महिला संबंधी अनेकों बीमारियों पर खुलकर चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न महिलाओं द्वारा अनेक प्रश्न भी पूछे गए जिनका संतोषजनक नारी शक्ति ने दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जसकौर मीना से विभिन्न प्रश्न पूछे गए। जिसमें जसकौर मेल पर पूछे गए प्रश्न पर सांसद ने जवाब दिया कि उन्हें भी नहीं पता कि नाम कब पड़ा। लेकिन एक किस्सा उन्होंने दरमियान सुनाया कि एक बार वह उसी ट्रेन से यात्रा कर रही थी। तब स्टेशन पर बहुत सारे लोग खड़े और एक साथ चिल्लाने लगे कि जसकौर मेल आ गई तब उन्हें पता चला। इसी दौरान महिलाओं में से एक प्रश्न पूछा गया कि आप किस प्रकार से घर एवं कार्य में समन्वय बिठा पाती है। तब उन्होंने जवाब दिया कि यह महिलाओं को एक वरदान प्राप्त है ईश्वर से कि वह विभिन्न प्रकार के कार्यों में सामंजस्य बिठाकर आगे चल पाती है।

टॉक शो के संचालन स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने किया। थाना अधिकारी अमित कुमार, श्री लाल मीणा, आईपीएस प्रहलाद मीना, नगर पालिका चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी, अशोक उपाध्याय, डॉ सुमित उपाध्याय, महेश सोनी, ओम प्रकाश चतुर्वेदी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली,मौजूद रहे। इस अवसर पर खंडेलवाल महिला संघ की अध्यक्ष सविता रावत, गाइड कैप्टन ज्योति शर्मा, गो सेवक गीता आकड़, रक्तदाता श्वेता जैन, मीनाक्षी महावर सहित विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सांसद जसकौर मीणा ने सम्मानित किया।

महवा में विश्व महिला दिवस मनाया

महवा| ह्यूमन पीपुल टू पीपुल इंडिया एवं टीसीएस के द्वारा महवा ब्लॉक में नई दिशा प्रोग्राम के माध्यम से विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया। जहां सुपरवाइजर राकेश कुमार बैरवा ने बताया कि नई दिशा प्रोग्राम एक नई पहल है और इसके तहत जो महिलाएं अनपढ़ है। उन्हें साक्षर कर नारी शक्ति को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सदा से महिलाओं ने संघर्ष किया है लेकिन आज महिला हर क्षेत्र में अपने अधिकारों के लिए लड़ रही है। जहां शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।महुआ क्षेत्र की तीन हजार महिलाएं को साक्षर करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को साक्षर किया जा रहा है। जिससे वे आत्मविश्वास बढ़ा कर अपनी आजीविका के लिए अनेक साधन जुटा सकें। इस दौरान अनेक लोग मौजूद थे।

लालसोट| भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ द्वारा आयोजित महिला शिखर सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सांसद जसकौर मीना को सम्मानित करते हुए।
खबरें और भी हैं...