- Hindi News
- National
- Balaji Mahendipur News Rajasthan News Rajasthan Baseball Team Hoisted By Winning Two Medals At Khelo India
खेलो इंडिया में राजस्थान बेसबॉल टीम ने दो पदक जीतकर फहराया परचम
बांदीकुई| युवा खेल मंत्रालय की ओर से कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2020 में राजस्थान बेसबॉल टीम ने पुरुष व महिला वर्ग में दो पदक प्राप्त कर इतिहास रचा। बेसबॉल संघ के अध्यक्ष अनूप अस्थाना ने बताया कि दौसा कि अंजना मीणा महिला वर्ग में राजस्थान टीम की उपकप्तान रही। इसके नेतृत्व में महिला वर्ग में कांस्य पदक व पुरुष वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया गया।
राजस्थान बेसबॉल टीम में दौसा के कुल 12 खिलाड़ी शामिल हुए। जिनमें रोहित कुमार सैनी, अंकित सैनी, रोहिताश बैरवा, लक्ष्मी नारायण मिरोठा, चन्द्र मोहन बैरवा, इशांत नरूका, गोलू हरिजन, सन्नी मीणा दिलराज व महिला वर्ग में नेहा सैनी, मीनाक्षी मीणा जीतू मीणा, अंजना मीणा उपकप्तान शामिल रहे। दौसा से पहली बार इन खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया में राजस्थान को पदक दिलाया। दौसा संघ के सचिव रोहित कुमार सैनी ने बताया की ये खिलाड़ी रविवार को दौसा पहुचेंगे।