- Hindi News
- National
- Lalsot News Rajasthan News Ration Shop Closed Slogans And Demonstrations Near Lal Club Stadium In Lalsot
राशन की दुकान हुई बंद, लालसोट में लाल क्लब स्टेडियम के पास नारेबाजी व प्रदर्शन
उपखंड मुख्यालय पर लाल क्लब स्टेडियम के पास स्थित राशन विक्रेता की दुकान अधिकतर बंद रहने के कारण वार्ड वासियों का रोष फूट गया तथा राशन की दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
इस अवसर पर राशन उपभोक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा 1 तारीख से 15 तारीख तक राशन की दुकानें खोल रखकर राशन सामग्री वितरित करने के निर्देश दे रखे हैं। मगर राशन विक्रेता की दुकान अधिकतर समय बंद रहने से राशन कार्ड धारकों को राशन सामग्री के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिवपाल गुर्जर, जमीला बानो ,जरीना सहित अन्य लोगों ने कहा कि मात्र 3 दिन ही दुकान खोलते हैं कभी बोलते हैं स्टॉक नहीं है, कभी अंगूठा नहीं मिलता। लोगों को राशन डीलर द्वारा भ्रमित किया जाता है । वार्ड 9 ,10, 11 के वासियों को राशन सामग्री के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि वार्ड में अधिकतर राशन कार्ड धारक मजदूरी कार्य पर जाते हैं जिन्हें अपना मजदूरी कार्य छोड़ कर राशन का सामान लेने के लिए राशन डीलर के यहां चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है । जिससे उन लोगों को काम धंधा छोड़कर चक्कर काटने की मजबूरी बनी रहती है। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच कराकर डीलर खिलाफ कार्रवाई की मांग की है तथा सरकार के नियमों के अनुसार राशन कार्ड धारकों को राशन का सामान मिले यह सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
लालसोट| राशन की दुकान बंद मिलने पर रोष जताते हुए वार्डवासी।