होलिया में उड़े रे गुलाल, छायो रंग केसरिया...
रविवार को शहर में फागोत्सव की धूम रही।
गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में फागोत्सव के दौरान बाबा गुप्तनाथ की झांकी सजाई गई। इस दौरान कलाकारों ने होलिया में उड़े रे गुलाल छायो रंग केसरिया... जैसे भजन सुनाए। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नवल सर्राफ ने कलाकारों का स्वागत किया। कमला प्रसाद, ओमप्रकाश शर्मा, सुशीला, वंदना सर्राफ, दीक्षा पाराशर, राजकुमारी शर्मा, सीता मीणा, ललिता गुप्ता ने भजन सुनाए। महिला मंच की ओर से मुकुंद नगर में सुनीता शर्मा के सानिध्य में फागोत्सव के दौरान चमेली देवी, शशि शर्मा, निशा शर्मा, माधुरी देवी, रजनी देवी,गायत्री देवी, पूर्व जिला प्रमुख कामेरी देवी,सुमन देवी, उमा देवी,सीमा शर्मा, आशा अग्रवाल, डोली रावत, गायत्री देवी, सावित्री देवी, प्रतिभा उपाध्याय, मैना देवी, रेणु देवी, रेखा देवी ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। सांवरे म्युजिकल ग्रुप के लोकेश शर्मा ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। धर्मराज शर्मा, हरिभजन मीण, हेमंत शर्मा, गजेंद्र शर्मा, राहुल मीणा आदि थे।
मानपुर| कस्बे के बांके बिहारी व साक्षी गोपाल मंदिर में रविवार को फागोत्सव मनाया गया। इस दौरान कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
दोपहर को मंदिरों में आयोजित फागोत्सव के दौरान कलाकारों ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी। जिन पर महिलाओं ने नृत्य किया। कार्यक्रम में गुलाल व फूलों से होली खेली गई। इस दौरान मंदिरों में मनमोहक झांकियां सजाई गई।
मानगंज व्यापार एसोसिएशन ने गोशाला को दिए 2100 रु
दौसा| बलराम सत्संग मंडल का साप्ताहिक सत्संग नई मंडी प्रांगण में हुआ।
इस दौरान फागोत्सव में गणेश वंदना, गुरु वंदन व कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक फाग गीत प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। फूलों की होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। संत घनश्याम दास महाराज ने होली का त्योहार राग, द्वेष भूला कर प्रेम व भाईचारे से मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंडी समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। मानगंज व्यापार एसोसिएशन की ओर से 2100 रुपए गोशाला मोहचिंगपुरा में चारे पानी के लिए भेंटकिए।
संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को सत्संग हुआ। इस दौरान संत लादूराम निरंकारी ने कहा कि सतगुरु गृहस्थ जीवन में भक्ति करते हुए जीवन जीना सिखाता है। सत्संग में आकर व्यक्ति अपनी आत्मा का कल्याण सतगुरु द्वारा प्राप्त कर सकता है। आत्मिक सुख सत्संग के माध्यम से मिलता है। कार्यक्रम का संचालन संत बाबूलाल ने किया।
भांडारेज के राम तलाई बालाजी मंदिर में सजाई फूल बंगला झांकी
दौसा ग्रामीण| राम तलाई बालाजी मंदिर भांडारेज में रविवार को फागोत्सव हुआ। इस दौरान बालाजी की फूल बंगला झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। महेश शर्मा ने गणेश वंदना, हाथ म घाेटो लाल लंगोटो, जगमोहन पाराशर ने होली रे उड़े रे गुलाल, अवधेश ने रंग मत डारे रे सांवरिया म्हारो गूजर मारे रे जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान पवन व्यास, महेन्द्र गुर्जर, जगदीश व्यास, लल्लूराम सैनी, कृष्णमुरारी पंचोली, गौरी शंकर शर्मा, शिवकांत शर्मा, रामजीलाल दुब्बे, बंटी शर्मा थे।
रामगढ़ पचवारा में श्याम फागोत्सव आज
लालसोट/रामगढ़ पचवारा| रामगढ़ पचवारा मुख्यालय पर सोमवार को सीताराम जी महाराज के मन्दिर मे श्री श्याम ताली संकीर्तन मण्डल के तत्वाधान मे फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर रंग बिरंगे फूलों एव अबीर गुलाल के साथ फागोत्सव मनाया जाएगा। स्थानीय गायकों एवं महिला मण्डल की महिलाएं भजनों की प्रस्तुति देंगी।
गिरिराज धरण मंदिर में
फागोत्सव आज
दौसा| होली के उपलक्ष्य में फागोत्सव का आयोजन 9 मार्च को दोपहर 1 बजे गिरिराज धरण मंदिर में होगा। मंदिर ट्रस्ट के सचिव सतीश शाहरा ने बताया कि फागोत्सव में कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
बांदीकुई की पुरानी अनाज मंडी
में फागोत्सव कल
बांदीकुई| श्री राधे कृष्ण नवयुवक मंडल के तत्वावधान में धुलंडी के अवसर पर 10 मार्च को सुबह 9 बजे से शहर के राधावल्लभ मंदिर के बाहर पुरानी अनाज मंडी में फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष हैप्पी तांबी ने दी।
दौसा| मुकुंद नगर में रविवार को फागोत्सव मनाया गया। होली गीतों पर झूमती महिलाएं।
दौसा| गुप्तेश्वर मंदिर में फागोत्सव पर सजाई गई झांकी।
दौसा| संत निरंकरी भवन में सत्संग में उपस्थित श्रद्धालु।