पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Requesting To Conduct Fifth Grade Examination At School Level Letter Sent To Education Minister

पांचवीं कक्षा की परीक्षा विद्यालय स्तर पर कराने की गुहार, शिक्षा मंत्री को भेजा पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरपीएससी शिक्षक फोरम जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या व जिला संयोजक कैलाश शर्मा ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर कक्षा 5वीं की पूर्णता परीक्षा अपने विद्यालयों में ही आयोजित कराने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूर्णता परीक्षा के अंतर्गत डाइट द्वारा आयोजित कक्षा 5 की परीक्षा जो 24 मार्च से प्रारंभ होगी। इसके लिए संबंधित पीईईओ क्षेत्र पर परीक्षा केंद्र बनाए हैं। आरपीएससी शिक्षक फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने बताया कि इसमें पीईईओ के अधीन सभी निजी व राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत बालकों को परीक्षा देने आना होता है। वर्तमान में कोरोना वायरस का खौफ अभिभावकों और बालकों में देखने को मिल रहा है। इससे शिक्षक भी चिंतित हैं। सक्सेना ने बताया कि कक्षा 5 की परीक्षा में बालक को अनुत्तीर्ण नहीं किया जाता है। ऐसी स्थिति में नन्हें-मुन्ने बालकों को बड़ी संख्या में एक जगह इकट्ठा करने के बजाए अपने अपने विद्यालय में परीक्षाएं आयोजित करवाना उचित रहेगा। अवधेश तिवारी, कमल विगास, जितेंद्र सैनी, राम खिलाड़ी मीणा, मुरलीधर मीणा, महेंद्र जीरोता, घनश्याम चौवदार, अनिल जायसवाल, जितेंद्र सांवरिया, कालूराम मालपुरिया, शिव शंकर गांधी, भंवर राजेंद्र सिंह, परमानंद शर्मा, जय सिंह गुर्जर, बसराम गुर्जर सहित शिक्षकों ने कक्षा 5 की परीक्षा स्थानीय विद्यालय में आयोजित कराने की मांग की है।

महात्मा फुले ब्रिगेड की बैठक 15 को

दौसा| माली समाज के राष्ट्रीय संगठन जय महात्मा फुले बिग्रेड की जिला स्तरीय की बैठक 15 मार्च को दोपहर 12 बजे सैनी छात्रावास में होगी। यह जानकारी संस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष सैनी
ने दी।

खबरें और भी हैं...