पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Sanskrit College Will Be Upgraded At Acharya Level Government College Will Open In Nangal Rajawatan

संस्कृत महाविद्यालय आचार्य स्तर पर क्रमोन्नत, नांगल राजावतान में राजकीय काॅलेज खुलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को तीन सौगात दी हैं। राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय दौसा को आचार्य स्तर पर क्रमोन्नत करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने नांगल राजावतान मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय खोलने एवं लवाण में गौण कृषि उपज मंडी खोलने की भी मुख्य मंत्री ने घोषणा की है। वर्ष 1968 से संचालित संस्कृत काॅलेज को आचार्य स्तर तक क्रमोन्नत करने से संस्कृत के विद्यार्थियों को पीजी की पढाई के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही नांगल राजावतान में राजकीय काॅलेज खुलने से देहात के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा सुलभ होगी। लवाण में गौण मंडी बनने से किसानों को अनाज बेचने के लिए 25 किमी दौसा नहीं आना पड़ेगा। आरपीएससी शिक्षक फोरम की बैठक जिला संयोजक कैलाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दौसा संस्कृत महाविद्यालय को आचार्य स्तर पर क्रमोन्नत करने तथा नांगल राजावतान में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा पर फोरम के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधायक मुरारी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया। दौसा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा व शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। बैठक में अभय सक्सैना, घनश्याम चौबदार, सीमा मीणा, अनिल मीणा, शिवदत्त उपमन, सुरेश सैनी, जय सिंह गुर्जर, राम खिलाड़ी मीणा, प्रेम प्रकाश उमरवाल, कमलेश शर्मा, कृष्ण अवतार शर्मा, राम लखन सिंह गुर्जर, हरगोविंद गुर्जर, राजीव त्रिवेदी, कालूराम मीणा, कमल गुर्जर, जितेंद्र सैनी ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...