पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikrai News Rajasthan News Saraswati Statue In Pipalki School Kalash Yatra Taken Out For Dignity

पीपलकी स्कूल में सरस्वती प्रतिमा प्राण- प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छोटी पीपलकी के राजकीय प्राथमिक स्कूल में नवनिर्मित मंदिर में सरस्वती मां प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।

सुबह 10 बजे ठाकुर जी मंदिर से ध्वज पूजन व विधिवत पूजा अर्चना के बाद बैंड बाजों के शुरू हुई कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई स्कूल पहुंची। जहां प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ। कलशयात्रा में महिलाएं सिरों पर कलश लिए मंगलगान करते हुए चल रहे थे। यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। दोपहर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापित करवाई गई। इस दौरान हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल प्रशासन व ग्रामीणों ने आहुतियां दी। यज्ञ के दौरान महिलाओं ने मंगलाचार गाए। इस दौरान प्रधानाध्यापक शिंभूदयाल लांगड़ी, शिक्षक दयाराम खटाणा सहित भामाशाह एवं ग्रामीण मौजूद थे।

सिकराय| पीपलकी स्कूल में प्रतिमा स्थापना को लेकर निकाली कलशयात्रा।
खबरें और भी हैं...