सीनियर डीसीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) डाॅ. राकेश शर्मा ने गुरुवार शाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दाैरान सीनियर डीसीएम डाॅ. शर्मा प्लेटफार्म एक व दाे पर पैदल चलकर पहुंचे अाैर कमियाें पाए जाने पर सुधार के अादेश दिए।
सीनियर डीसीएम डाॅ. राकेश शर्मा अलवर से बाई राेड शाम करीब 6 बजे दाैसा पहुंचे। उन्हाेंने प्लेटफार्म एक पर सुलभ शाैचालाय के साथ अारपीएफ चाैकी के पास लगे वाटर कूलर काे चेक किया। इसके बाद वे नवनिर्मित रैंप से चढ़कर प्लेटफार्म-2 पर पहुंचे, जहां सुलभ शाैचालय का निरीक्षण किया। साथ ही प्लेटफार्म पर संचालित अमूल पार्लर अाैर टी-कैंटीन काे देखा। फिर बांदीकुई एंड की अाेर गए अाैर वहां से लाैटकर फुटअाेवर ब्रिज की सीढ़ियां चढ़कर प्लेटफार्म-1 पर पहुंचे। प्लेटफार्म-एक पर वेटिंग हाॅल चेक किए। निरीक्षण के दाैरान जाे भी कमी मिली, उनके सुधार के संबंध में मातहत अधिकारियाें काे अादेश दिए।
सीनियर डीसीएम डाॅ. शर्मा के निरीक्षण के दाैरान स्टेशन सुपरिटेंडेंट सुपरवाइजर गिर्राज प्रसाद मीणा, सीएमअाई मुकुट मीणा, हेल्थ इंस्पेक्टर (एचअाई) महेश कुमार मीणा अाैर सफाई ठेकेदार के सुपरवाइजर अाेपी मीणा साथ थे।