पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Sewage Blocked Dirty Water On The Streets Fury Among People

नाला अवरुद्ध, गंदा पानी सड़कों पर, लोगों मेंे रोष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक ओर पूरा प्रशासन कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों की अनदेखी के कारण काॅलोनियों में गंदा पानी भरा हुआ है, लेकिन नालों की सफाई तक नहीं की जा रही है। इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। अरावली विहार व महावर काॅलोनी में शुक्रवार को नाला अवरुद्ध होने से गंदा पानी सड़कों पर भर गया। इससे लोगों का रास्ते से गुजरना तो दूर बदबू के मारे घरों में रहना भी मुश्किल हो गया। नागरिकों ने बताया कि महावर काॅलोनी व अरावली विहार में नाले कचरे से अटे हुए हैं। नगर परिषद द्वारा नालों की सफाई नहीं कराई गई। एेसे में नाले अवरुद्ध होने से शुक्रवार को गंदा पानी सड़कों पर भर गया। नागरिकों का कहना था कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने सफाई के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन नगर परिषद में सफाई कार्य पूरी तरह ठप है। काॅलोनियों में सफाईकर्मी नजर नहीं आते। बारिश से पहले व दीपावली तथा होली पर भी नालों की सफाई नहीं कराई गई। इससे लोगों में विभिन्न बीमारियां पनप रही हैं। इन दिनों खांसी जुकाम बुखार के मरीज बढ रहे हैं। गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। शहर के लालसोट रोड, आगरा रोड, जयपुर रोड, रेलवे स्टेशन व ओवरब्रिज के नीचे डेढ साल से नालों की सफाई नहीं कराई गई है। गायत्री नगर में चमत्कारेश्वर मंदिर की गली में नालियाों में कचरा व गंदा पानी भरा रहने से बीमारियां पनप रही हैं। वहीं सफाईकर्मी नहीं आने से कचरे के अंबार लगे हुए हैं। गंदगी व बदबू से परेशान लोगों को सफाई निरीक्षक व परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी सीट पर नहीं मिलते, जिससे लोगों की शिकायतों का निराकरण नहीं हो रहा है। गायत्री नगर के शिव मंदिर की गली में सफाई नहीं होने के विरोध में नागरिकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

रेलवे बोर्ड से गठित टीम बांदीकुई जंक्शन पर लेगी यात्री सुविधाओं की जानकारी (बांदीकुई) : रेलवे बोर्ड द्वारा गठित टीम बांदीकुई जंक्शन पर आकर जल्दी ही यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी लेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा टीमे गठित कर देशभर के रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है। इसी कडी में गठित टीम 15 से 20 मार्च के बीच जयपुर डिजीवन में आएगी।

खबरें और भी हैं...