- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Shitalashtami Tomorrow Randha Pua Today Mother39s Awakening Too
शीतलाष्टमी कल, रांधा-पुआ आज, माता का जागरण भी
शीतलाष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। माता के पूजन के लिए रविवार को घरों में पकवान बनाए जाएंगे।
पं. कांता प्रसाद महेश्वरा ने बताया कि 16 मार्च को अष्टमी तिथि सूर्योदय से लेकर मध्यरात्रि उपरांत 3 बजे तक रहेगी। इस दिन सिद्धि योग व स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त भी रहेगा। शीतलाष्टमी को महिलाओं द्वारा शीतला माता का पूजन किया जाएगा तथा माता को शीतल पकवानों का भोग लगाया जाएगा। पर्व को देखते हुए माता के मंदिरों में तैयारी की गई है। खारी कोठी स्थित शीलमंड पर जागरण भी होगा। इसके लिए मंदिर पर सजावट की गई है। शीतलाष्टमी के लिए महिलाओं ने बाजारों में खरीदारीकी। मिट्टी के नए बर्तन खरीदे।
प्रसस्वी संस्थान में विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण 17 को
दौसा| प्रसस्वी संस्थान में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति अनावरण एवं राष्ट्रीय संस्कृत संगोष्ठी 17 मार्च को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगी।
निदेशक देवनारायण जैमन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग होंगे। अध्यक्षता विधायक मुरारीलाल मीणा करेंगे। विशिष्ट अतिथि बहरोड़ विधायक बलजीत यादव व कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी होंगे।
सैनी समाज की आम सभा आज
लालसोट| उपखंड मुख्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति तत्वावधान में सैनी समाज की आम सभा का आयोजन 15 मार्च को प्रातः 11 बजे पृथ्वीराज गार्डन पर किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सचिव बृजमोहन फड़कल्या ने बताया कि बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन चर्चा की जाएगी।
लालसोट| उपखंड मुख्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति तत्वावधान में सैनी समाज की आम सभा का आयोजन 15 मार्च को प्रातः 11 बजे पृथ्वीराज गार्डन पर किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सचिव बृजमोहन फड़कल्या ने बताया कि बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन चर्चा की जाएगी।
क्षत्रिय स्वर्णकार समिति की बैठक
लालसोट| श्री मेैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समिति की बैठक 15 मार्च को गिरिराज धरण मंदिर आगरा रोड दोसा पर प्रातः 11:15 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला अध्यक्ष मुरारी लाल सोनी ने दी।
डिगो में ब्याई माता का मेला कल
लालसोट | उपखंड के डिगो ग्राम की पहाड़ी कंदाराओं में स्थिति ब्याई माता का विशाल मेला 16 मार्च को आयोजित होगा। ग्राम विकास अधिकारी रामधनी मीना ने बताया कि मेले में छाया पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को अमली जामा पहनाया गया है। ब्याई माता की झांकी सजाई जाएगी तथा रात्रि सत्संग कार्यक्रम होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम व कुश्ती दंगल होगा।
दौसा| शीतलाष्टमी के लिए मिट्टी के नए बर्तन खरीदती महिला।