पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Show Cause Notice To 14 Doctors Coming Late In The Hospital

अस्पताल में देरी से आने वाले 14 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर देरी से आने वाले 14 डॉक्टर व 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए प्रशासन द्वारा चिकित्साकर्मियों की छुट्टियों पर रोक के बावजूद बिना अनुमति अवकाश पर गए जिला अस्पताल के 9 डॉक्टरों को भी नोटिस दिए हैं। दैनिक भास्कर ने पांच दिन तक अस्पताल पर नजर रखी तथा डॉक्टरों के ओपीडी में देरी से आने के मुद्दे को उठाया था।

इस पर अस्पताल प्रशासन द्वारा देरी से आने वाले डॉक्टरों की जांच की जा रही है। इनको भी नोटिस जारी होंगे।

दैनिक भास्कर द्वारा 4 से 8 मार्च तक ओपीडी की विस्तृत निगरानी की तो मरीजों को डॉक्टरों के इंतजार में बेहाल पाया। कई डॉक्टर आउटडोर में देरी से पहुंचे। इससे मरीज इंतजार करते देखे गए। इस पर दैनिक भास्कर के 9 मार्च के अंक में भास्कर ने जिला अस्पताल पर पांच दिन तक रखी नजर, रोज डेढ़ घंटे देरी से आए डॉक्टर, कराहते रहे गंभीर मरीज शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

पीएमओ डॉ. सी. एल. मीणा का कहना है कि आउटडोर में देरी से आने वाले डॉक्टरों के बारे में जांच की जा रही है। इनको कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 9 व 10 मार्च को मनमर्जी से अवकाश पर गए डॉ. राजकुमारी बजाज, डॉ. डी. एन. शर्मा, डॉ. आर. के. मीणा, डॉ. शिवचरण मीणा, डॉ. केशाराम मीणा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. ज्योति मीणा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा व डॉ. रामावतार मीणा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

18 कर्मचारियों से
भी जवाब मांगा


कलेक्टर द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा जिला अस्पताल में 29 जनवरी को सुबह 9:20 बजे किए औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर उपस्थित नहीं पाए जाने पर 14 डॉक्टर, 18 नर्सिंगकर्मी व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। पीएमओ डॉ. सी. एल. मीणा ने बताया कि डॉ. इंदिरा मौर्य, डॉ. दीपक कुमार शर्मा डीडी, डॉ. रकम सिंह मीणा, डॉ. सारिका गोठवाल, डॉ. दिनेश सिंह मीणा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. ज्योति मीणा, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. अक्षय शर्मा, डॉ. नेहा कटेवा, डॉ. शिविया संदीप कौर, डॉ. महेंद्र कुमार लांबा, डॉ. गोरधन सिंह, डॉ. डी. एस. मीणा व डॉ. मुकेश गुप्ता को नोटिस जारी किए हैं।

भास्कर में 9 मार्च को प्रकाशित खबर।
खबरें और भी हैं...