- Hindi News
- National
- Bandikui News Rajasthan News Shyam Bhajan On Evening 26th Tableau Of Shyam Baba Will Be Decorated
श्याम भजन संध्या 26 को, सजेगी श्याम बाबा की झांकी
श्री राधेकृष्ण नवयुवक मंडल के तत्वावधान में 26 मार्च को श्याम भजन संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम आयोजक रतनलाल शर्मा ने बताया कि शहर में गर्ल्स स्कूल के पास वार्ड नंबर 17 में कमलेश कुंज पर आयोजित होने वाली श्याम भजन संध्या में एनके म्यूजिशियन अलवर के संगीत संयोजन में श्रीराधे कृष्ण नवयुवक मंडल के कलाकार भजन सुनाएंगे। शाम सात बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चलने वाली भजन संध्या
में श्याम बाबा की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी।