पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्र ने फंदे से झूलकर दी जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा खुर्द में बैरवा मोहल्ले में शुक्रवार को किराए पर रह रहे एक छात्र ने फंदे से झूलकर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार बडीन कमालपुरा निवासी जयसिंह महावर (20) बीएससी तृतीय वर्ष में पढ़ता था। उसने कमरे में कड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका कमरा बंद देख दूसरे कमरों में रहने वाले अन्य छात्रों ने दरवाजे के धक्का मारकर देखा तो वह कमरे में फंदे से झूलता दिखा। इस पर छात्रों ने उसको नीचे उतारा तथा पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

दौसा|दौसा खुर्द में किराए पर रह रहे छात्र द्वारा आत्महत्या करने के बाद एकत्रित भीड़ व शव को लेकर जाती पुलिस।
खबरें और भी हैं...