- Hindi News
- National
- Dausa News Rajasthan News Tell The Namazis How To Avoid Corona In The Old Idgah
पुरानी ईदगाह में नमाजियों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए
कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे सघन संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को मेला मैदान के पास स्थित पुरानी ईदगाह में नमाजियों को कोरोना के लक्षण, सावधानियां और बचाव के उपाय बताए गए।
सीएमएचओ डाॅ पी. एम. वर्मा ने बताया कि दौसा में कोरोना पर पूरी तरह नियंत्रण है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यदि घरों में साफ-सफाई रखी जाए और सही तरीके से हाथ धोए जाएं तो कोराना का असर होने से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दिन में कई बार गर्म पानी का सेवन करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीकों से बताए जा रहे उपचार पर विश्वास नहीं करें। खांसी-जुकाम-बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाएं और चिकित्सक से जांच और उपचार लें। उन्होंने बताया कि कोरोना में सामान्य खांसी-जुकाम और बुखार होता है और सांस लेने में तकलीफ होती है। यदि ऐसे लक्षण देखें तो तुरंत चिकित्सक के पास जाएं और उपचार कराएं। यदि आपके आस-पास के घरों में, मौहल्ले में, या आपकी जान-पहचान में किसी ने विदेश यात्रा की हो तो तुरंत चिकित्सा विभाग के नियंत्रण कक्ष पर सूचना दें। इस अवसर पर महामारी रोग विषेषज्ञ डाॅ मुकेश बंसल, बीसीएमओ डाॅ सीताराम मीणा, सदर रहीस खान, इमाम बहाउद्दीन, यूसुफ खान मौजूद थे। इस दौरान पंफलेट बांट कर भी कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।