पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalsot News Rajasthan News The Audience Was Very Excited During The Festival

फाग उत्सव में श्रोता हुए भाव विभोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडावरी उपखंड के मंडावरी ग्राम में सीताराम जी महाराज के मंदिर के सामने मंदिर ट्रस्ट द्वारा छठे फाग उत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गायक कलाकार धर्मवीर बृजवासी, कमलेश तिवारी आभानेरी, राजेंद्र शर्मा मंडावरी, अजय शर्मा दौसा सहित अन्य गायक कलाकारों ने फाग गीतों की धूम मचा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस अवसर पर भक्ति में वातावरण बन जाने के कारण हर श्रोता भक्ति में डूबा हुआ नजर आया ।भजन संध्या को, सफल बनाने के लिए श्री श्याम सेवा परिवार मंडावरी, श्री महाकाल सेवा समिति मंडावरी, श्री सीताराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, सहित नवयुवकों की टीम जुटी रही। इस अवसर पर कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है.. के भक्ति गीत पर श्रोता भाव विभोर होकर झूम उठे। इस अवसर पर बाबा श्याम की मनोहरी झांकी सजाई गई ।जिसके दर्शन कर लोगों ने मनौतियां मांगी ।वहीं दूसरी तरफ मंदिर सीताराम ट्रस्ट द्वारा गायक कलाकारों का सम्मान किया गया ।इस अवसर पर, रामावतार बजाज, हुकम शर्मा, विक्की सोनी, बिट्टू गोयल, विनोद मोदी, अजय शर्मा, विनोद घीवाला, विनोद लक्षकार, दीपक लक्ष्कार, धर्मेंद्र गुप्ता, पिंटू पटवारी, चंद्रशेखर जांगिड़, कृष्ण अवतार खेड़ा वाले, उमेश सोनी, सहित अनेक लोग मौजूद थे।

लालसोट| मंडावरी में आयोजित भक्ति संध्या कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। इस अवसर पर फाग गीतों की धूम रही।
खबरें और भी हैं...