- Hindi News
- National
- Lalsot News Rajasthan News The Family Members Along With The Injured Sit On The Police Station
घायलों के साथ परिजनों ने दिया थाने पर धरना
उपखंड के अजबपुरा ग्राम में 4 मार्च को घर में घुसकर की गई मारपीट तथा धारदार हथियार से किए गए हमले के आरोपियों को पुलिस द्वारा बचाए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजनों ने घायल हुए लोगों के साथ पुलिस थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया तथा मामले की निष्पक्ष जांच करने अपराध की गंभीरता को देखते हुए धारा 307 में मामला दर्ज किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर शिव शंकर जोशी, मुकेश मीणा रामगढ़ ,धर्मेंद्र, सहित अनेक लोगों ने ज्ञापन देकर कहा कि 4 मार्च को रामकेश बैरवा के घर में घुसकर राजकुमार मीणा, राजेश मीणा, कैलाश बेरवा ने धारदार हथियारों के साथ उनके परिवार जनों पर हमला किया तथा जान से मारने का प्रयास किया । हमले में रामकेश व उसकी प|ी को मरा हुआ समझकर छोड़ गए । पुलिस में घटना को लेकर मामला दर्ज करने के बाद भी घटना की गंभीरता को नजर अंदाज कर धारा 307 के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया और नहीं आरोपितों को आज तक गिरफ्तार किया गया । जिसके कारण आरोपियों के हौसले बुलंद बने हुए हैं ।शिव शंकर जोशी ने जानकारी देते बताया कि सोमा देवी बैरवा द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करा कर बताया था कि आज 4 मार्च को 8 बजे के करीब राजकुमार राजेश श्रीराम कैलाश सहित अन्य लोगों ने एक राय होकर हाथों में लाठी डंडे खिलाड़ी हमला कर दिया। जिसमेंउसका पति रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गए उसको बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ ही मारपीट की गई उसके कपड़े फाड़ दिए इज्जत लेने पर उतारू हो गए। आरोपों को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कराया था मगर आज तक भी पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। तथा प्रकरण में जानलेवा हमला होने के बावजूद भारतीय दंड संहिता की धारा 307 में मामला दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए मौके पर धरना प्रदर्शन किया गया है।
मामले की गंभीरता को लेकर मौके पर थानाधिकारी अमित कुमार पहुंचे तथा धरनार्थियों से वार्ता की।
लालसोट| थाने के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण बीच में घटना में घायल युवक