पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baswa News Rajasthan News The Talents Of Brahmin Society Will Be Respected On Parshuram Jayanti

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परशुराम सेना की जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं, नवनियुक्त सरकारी कर्मचारी,समाज सरपंच, प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा के पदाधिकारी व समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व भामाशाहों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। परशुराम सेना संरक्षक महेश चंद शर्मा ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को प्रबल इच्छा शक्ति एवं समुचित सामाजिक भागेदारी के साथ समाप्त करने पर जोर दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा, गीजगढ़ नगर अध्यक्ष सुरेश चंद चतुर्वेदी, बसवा तहसील अध्यक्ष देवेंद्र बालावत, जिला सांस्कृतिक मंत्री गिर्राज प्रसाद अरनिया, जिला संगठन मंत्री नीरज शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, बसंत कुमार शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, सत्येंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...