- Hindi News
- National
- Sikandra News Rajasthan News The Team That Went To Collect Electricity Bill Attacked With Stones And Sticks
बिजली बिल वसूलने गई टीम पर पत्थर व लाठी डंडों से हमला
सिकंदरा | बिजली निगम के सिकंदरा एईएन के नेतृत्व में बावनपाड़ा में बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने गई निगम टीम पर लोगों ने पत्थर व लाठी डंडों से हमला कर मारपीट की। इसे लेकर एईएन ने सिकंदरा थाने में मामला दर्ज कराया है।
निगम के सिकंदरा एईएन रामचरण मीना ने मामला दर्ज कराया कि बावनपाड़ा में सीताराम कुम्हार के नाम से घरेलू कनेक्शन है। वर्तमान में इस कनेक्शन पर विभाग का 13 हजार 904 बिल बकाया है। जिसको वसूलने के लिए वे मय स्टाफ के गांव पहुंचे तथा सीताराम की धर्मप|ी लालीदेवी व उसके भाई के बच्चे दयाराम, भीमसिंह से बकाया राशि जमा कराने को कहा तो उन्होंने बिल जमा कराने से इंकार कर दिया तथा कनेक्शन नहीं काटने दिया। साथ ही गाली गलौच करते हुए पत्थर व लाठी डंडों से मारपीट की।