- Hindi News
- National
- Bandikui News Rajasthan News Three Day Sudda Dangal And Infrastructure Program From Today
तीन दिवसीय सुड्डा दंगल व ढांचा कार्यक्रम आज से
महवा| उपखंड मुख्यालय के गांव समलेटी स्थित विनायक कॉलेज के पास शनिवार से तीन दिवसीय विशाल सुड्डा दंगल व ढांचा कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें नेमीचंद खूंटला, खुशीराम मंडावरा, भीकाराम डेंडान, हरकेश बडापुरा, भावली करौली, श्रीराम जावली का बाढ, कानाराम थली, रामजीलाल नायला का बाढ, रामू मास्टर भराव बहरावण्डा, विष्णु मीना पातरवास की गायक पार्टियां अपनी प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीना होगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक दौसा मुरारीलाल मीना करेगें।
अाज चार घंटे पावर कट
बांदीकुई| 132 केवी जीएसएस धौली गुमटी से निकलने वाले फीडर 11 केवी सिटी प्रथम, द्वितीय व थर्ड व रेलवे फीडर पर मरम्मत कार्य को लेकर 14 मार्च को सुबह 10 से दाेपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी जेईएन विश्वराज राजोरिया ने दी।