पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलग-अलग दो हादसों में तीन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना इलाके में गुरुवार को नेशनल हाईवे 21 पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां पुलिस ने प्राथमिक उपचार करवाने के बाद दो जनों को जयपुर रैफर करवा दिया है।

बालाहेड़ी चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि पीपल खेड़ा गांव के पास मवेशी के आगे आ जाने से बाइक पर सवार गगवाना निवासी प्रकाश मीणा और बाबूलाल मीणा घायल हो गए। जिन्हें महवा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से एक जने को जयपुर रैफर कर दिया गया उधर रोत हडिया गांव के पास अनियंत्रित हुए एक ट्रोले ने ऊंट लड्डे को टक्कर मार दी। जिससे दिल्ली निवासी पर्वत सिंह जाट गंभीर रूप से घायल हो गया उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।

चोरी के आरोपी रिमांड पर

महवा |शहर के सर्राफा बाजार में 10 दिन पहले सर्राफा व्यापारी के यहां हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए दो आरोपियों को फिर से 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने चोरी के आरोप में निर्भय गुर्जर व राकेश प्रजापत को गिरफ्तार कर 9 दिन के रिमांड पर लिया था। जहां पुलिस ने गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने उन्हें फिर से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। बताना जरूरी है कि पीड़ित व्यापारी मोहन बंसल का आरोप था कि चोरी हुए जेवरात पुलिस ने आधे ही बरामद किए हैं। चोरी गए सभी जेवरात अभी भी बरामद नहीं हुए है।

खबरें और भी हैं...