पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dausa News Rajasthan News Three Vehicles Collided On The Highway Half An Hour Jammed

हाइवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत, आधा घंटे जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाना इलाके के जयपुर आगरा सड़क मार्ग पर बुधवार शाम तीन वाहनों की आमने सामने हुई भिंडत में तीन जने घायल हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर इधर उधर फंस जाने के कारण सड़क मार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम लग गया। आपस में भिड़े वाहनों में एक कार व ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क मार्ग पर रास्ता अवरद्ध होने के कारण सड़क पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। जिसके चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को दौसा से क्रेन बुलवाकर सड़क मार्ग से हटवाकर रास्ता सुचारू कराया। सदर थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार तीन जनों व चालक के चोटें आई हैं।

दौसा ग्रामीण| हाइवे पर तीन वाहन भिड़ने से लगा जाम।
खबरें और भी हैं...