पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balaji Mahendipur News Rajasthan News Two Motorcycle Riders And Walking Devotees Killed In Road Accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो मोटरसाइकिल सवार व पैदल चल रहे श्रद्धालु की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना अंतर्गत विगत रात्रि आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने आए एक श्रद्धालु को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि कार की चपेट में आने से दो अन्य को भी हल्की चोटें आई। पुलिस के अनुसार विगत रात्रि टोडाभीम की ओर से आई एक बेकाबू कार ने मीन भगवान मंदिर के समीप युवक योगेंद्र यादव पुत्र कैलाश बाबू 30 निवासी गुलालपुर थाना इटावा कटरा जिला औरैया उत्तर प्रदेश को टक्कर मार दी कार की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे दो अन्य को भी हल्की चोटें आई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल योगेंद्र को इलाज के लिए से कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने शराब पी रखी थी। इधर शराब के नशे में धुत कार चालक द्वारा कार श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच तेज गति से ले जाए जाने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मामले को लेकर मृतक के भांजे राजीव यादव निवासी भीलवाड़ा ने कार चालक के खिलाफ शराब के नशे में तेज गति व लापरवाही से चलाकर उसके मामा को टक्कर मारने से मौत का मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पांच किमी दूर मिला मृतक

कार्यालय संवाददाता | दौसा

नेशनल हाइवे 11ए पर सूरी नदी के समीप मंगलवार रात को अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल के टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार रामबास निवासी ओमप्रकाश (23) पुत्र भरतलाल मीणा व दयाराम मीणा मोटर साइकिल से गांव जा रहे थे। सूरी नदी के समीप अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल के टक्कर मार दी। इससे ओमप्रकाश अज्ञात वाहन में उलझ गया। वह बाणगंगा नदी के समीप हाइवे पर पड़ा मिला। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। घायल दयाराम मोटर साइकिल के पास मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल दयाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सैंथल थाना पुलिस सूचना मिलने पर बाणगंगा नदी के समीप पहुंची। पुलिस ने ओमप्रकाश के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया तथा मुर्दाघर में रखवाया। घायल दयाराम का उपचार चल रहा है।

बेकाबू कार ने श्रद्धालु को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सैंथल| टवेरा कार व बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोग चालक की गिरफ्तरी की मांग करते हुए।

भास्कर न्यूज | सैंथल

ग्राम बीनावाला में सरकारी स्कूल के समीप मंगलवार को टवेरा कार व मोटर साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीनावाला निवासी गोविंद नारायण बैरवा (24) दोपहर 3 बजे बाईपास से मजदूरी के पैसे लेने के लिए जा रहा था। बीनावाला रोड पर डांगरवाड़ा की तरफ से आ रही टवेरा कार और बाइक के आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस पर युवक करीब 20 फुट ऊंचाई तक उछलकर जमीन पर जा गिरा। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि यह मंजर देखकर लोगों की सांसें थम गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को जिला अस्पताल लेकर गई। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टवेरा कार में सवार लोग फरार हो गए। बाद में लोगों ने बोरोदा बांध के समीप दो जनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हैदसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यातायात सुचारू कराने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान लोगों ने विरोध जताया तथा टवेरा कार को नहीं ले जाने दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक कार चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक कार को नहीं ले जाने देंगे।सैंथल थाने के रमेश चंद मीना व धर्म सिंह ने लोगों को समझाइश कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर लोग माने। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कार में सवार एक परिवार के लोग डांगरवाड़ा से नारायणी माता घूमने जा रहे थे।

मेहंदीपुर बालाजी|सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार।
खबरें और भी हैं...